फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: जहरीले सांप ने छात्र को डसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा 48 घंटे

Tue, 30 Jul 2024 02:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में गौरेला के शासकीय हाई स्कूल टिकरकला में आज एक छात्र को जहरीले सांप ने काट लिए जिसके बाद उसे तत्काल गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहरीले सांप ने छात्र को डसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में गौरेला के शासकीय हाई स्कूल टिकरकला में आज एक छात्र को जहरीले सांप ने काट लिए जिसके बाद उसे तत्काल गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार छात्र को अगले 48 घंटे के लिए विशेष निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन


गौरेला के शासकीय हाई स्कूल टिकरकला में पढाई करने वाले एक छात्र को स्कूल परिसर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधक के द्वारा बच्चे को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र महेश्वर सिंह कवर गौरेला के गिरवर गाव का रहने वाला था और गौरेला के टिकरकला हाई स्कूल में बारहवीं क्लास में पढ़ने वाला था रोज की तरह आज भी महेश्वर सिंह कवर अपने तय स्कूल समय के अनुसार अपने टिकरकला स्कूल पहुंचा और एक क्लास के बाद 12 बजे की छुट्टी होने के बाद और साथियों के साथ महेश्वर भी क्लास से बाहर निकला और महेश्वर स्कूल परिसर में ही था उसी दौरान पेड़ से एक जहरीला सांप गिरा जो सीधे महेश्वर के हाथ में पंजे के पीछे डस लिया। 

घटना की जानकारी महेश्वर के दोस्तों के द्वारा तत्काल स्कूल प्रबंधक को दिया गया जिसके बाद आनन फानन में स्कूल में मौजूद शिक्षकों के द्वारा महेश्वर को लेकर जिला अस्पताल ले कर आए जहा पर महेश्वर का इलाज समय पर शुरू हो गया ।।डॉक्टरो के अनुसार महेश्वर को जहरीले सांप ने काटा है समय रहते इलाज शुरू कर दिया गया है फिलहाल अगले 48 घटों तक महेश्वर को विशेष निगरानी में रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें