फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: पुलिस को मिली सफलता, गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 03:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जिसमे पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जिसमे पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले अंतरराजजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गांजा तस्करी करते दो आरोपी सहित गांजा लोड वाहन की पायलेटिंग करते तीन आरोपी सहित सात मोबाइल और दो वाहन पुलिस ने जप्त किए हैं। कुल जब्त माल की कीमत 53 लाख रुपये आंकी गई है, फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है जिसमें मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले तुलसी शर्मा और छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के उदय कुमार को गांजा तस्करी करते वाहन समेत रंगे हाथों पकड़ लिया वही गांजा तस्करी वाहन की पायलटिंग करते शक्ति जिला के ही उतरा खूंटे उर्फ साहिल अनुज आदिले, अरुण चंद्र को ब्रेजा वाहन समेत गिरफ्तार किया। 

यह सभी तस्कर छह बोरियों में गांजा भरकर उड़ीसा के मलकानगिरी क्षेत्र से ला रहे थे तभी मुखबिर से मिली सूचना के बाद गौरेला से मध्यप्रदेश को जोडने वाले सड़क पर हर्राटोला गाव के पास घेराबंदी कर धर दबोचा, जबकि इनके अन्य साथी जो कि पायलेटिंग में लगी हुई थी उन्हें पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर बिलासपुर से हिरासत में लिया जिसमें शक्ति निवासी उतरा उर्फ साहिल के साथ शक्ति के ही रहने वाले अनुज आदिले व अरुण चंद्रा तस्करी के दौरान रास्ते में रेकी और पायलेटिंग में इस्तेमाल सेफेद रंग की ब्रेजा कार के साथ धर दबोचा है। जप्त गांजा तस्करों के पास से लगभग 32 लाख रुपए कीमत के गांजा समेत दो वाहन जिसकी कुल कीमत 20 लाख रुपए है एवं 1 लाख रूपये कीमत के सात मोबाइल जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें