फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: लोकगीत की धुन पर विधायक ने महिलाओं और छात्राओं के साथ किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 08 Oct 2023 04:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

इस दौरान मरवाही विधायक डॉ. केके धुव्र भी कार्यक्रम में पहुचे थे और इस दौरान लोकगीत की धुन पर विधायक ने महिलाओं और छात्राओं के साथ जमकर डांस किया।  डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
लोकगीत की धुन पर विधायक ने किया डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है लेकिन क्षेत्रीय विधायक लगातार अपने विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और लोगों के बीच पहुंचकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम का वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमे विधायक महिलाओं और स्कूली छात्राओं के साथ डांस कर रहे हैं।

 

जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत जोगीसार में आमसभा अधिवेशन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अधिवेशन में वर्ष भर के लेखा जोखा को सभी क्लस्टर के सार्वजनिक मंच पर पढ़कर स्व-सहायता समूह के सदस्यों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में आजीविका गतिविधियों का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, लोकगीत में सामूहिक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन

इस दौरान मरवाही विधायक डॉ. केके धुव्र भी कार्यक्रम में पहुचे थे और इस दौरान लोकगीत की धुन पर विधायक ने महिलाओं और छात्राओं के साथ जमकर डांस किया।  डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें