फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: घर में अकेली थी युवती, मौका देख घुसा आरोपी; फिर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

Thu, 04 Jan 2024 08:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

एमसीबी जिले के कोड़ा गांव में रहने वाले आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही थानाक्षेत्र में युवती के घर मे घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


मामला मरवाही थानाक्षेत्र के गांव का है। जहां पर रहने वाली एक युवती और उसके परिजन मरवाही थाना पहुचकर शिकायत दर्ज कराई है कि पीड़िता घर में जब अकेली थी। तब एमसीबी जिले के कोड़ा गांव में रहने वाले हीरासिंह खुसरो उसके घर पहुंच गया था। जहां पर पीड़िता को अकेले घर में देख उसकी नियत खराब हो गई।

पीड़िता चीखती रही चिल्लाती रही पर आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता के परिजन काम से घर आए तो पूरी घटना की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी और उनके साथ मरवाही थाने पहुंचकर कोड़ा गांव जिला एमसीबी में रहने वाले हीरा सिंह खुसरो के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें