फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: यातायात व्यवस्था में लगे जवान के साथ मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज, एक फरार

Mon, 26 Feb 2024 08:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मारपीट में देव नारायण राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी के द्वारा एक लडके देवव्रत उर्फ शंकर मराबी को पकड लिया जबकि दुसरा आरोपी राजू उइके फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। 
  
विज्ञापन
श्याम सिदार एसडीओपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में मेले में यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस जवान की दो लोगों के द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर पेण्ड्रा पुलिस ने अपराध दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरा आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस आरोपी के ठिकानों में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

 

मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र का है जहां पर पेण्ड्रा थाना अन्तर्गत सोनमुडा में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है और मेले में काफी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है ऐसे में यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान तैनात किया जाता है। पुलिस विभाग के यातायात जवान देव नारायण राठौर की ड्यूटी मेले में यातायात व्यवस्था को लेकर की गई थी। उसी दौरान सोनकुण्ड मेला में पार्किंग व्यवस्था की ड्यूटी कर रहा था शाम 16.20 बजे लगभग दो लडके अपने मोटर सायकल से मेला आये और जवान के साथ जमकर मारपीट की। 

मारपीट में देव नारायण राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी के द्वारा एक लडके देवव्रत उर्फ शंकर मराबी को पकड लिया जबकि दुसरा आरोपी राजू उइके फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। 

  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें