फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के बिना ही परिजन ले गए शव

Fri, 15 Sep 2023 03:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मामले की जानकारी होने पर तत्काल परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार दिन बाद बृजभूषण सिंह पैकरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला अस्पताल में स्टॉप की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां जहर खाकर आत्महत्या करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत होने पर शव को बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने अस्पताल के शव वाहन से घर ले आए। वहीं मामले का खुलासा होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम कारने के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा। 

विज्ञापन

मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के जाटादेवरी गांव के गौटियान टोला इलाके का है जहां पर रहने वाले बृजभूषण सिंह पैकरा बीते सोमवार की रात अज्ञात कारणों से जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की। मामले की जानकारी होने पर तत्काल परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार दिन बाद बृजभूषण सिंह पैकरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

 

जिसके बाद अस्पताल स्टॉप ने शव को परिजनों के साथ मिलकर फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही तब सामने आई जब सुबह अस्पताल स्टॉप ने देखा कि शव फ्रीजर से गायब हो गया है। आनन- फानन में जानकारी जुटाई गई तब पता चला कि जिला अस्पताल के शव वाहन चालक के द्वारा भोर में ही शव को बिना किसी कार्रवाई के परिजनों को साथ लेकर पैतृक निवास जाकर छोड़ आया है।  घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधक के द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पेण्ड्रा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें