फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election: भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने साधा निशाना, कहा- भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कलंकित करने का काम किया

Wed, 13 Sep 2023 11:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

दुर्ग से सांसद व भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने मरवाही में प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ विधायक घेराव एवं धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।
 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी और चुनावी रणनीति की  बिसात बिछाने शुरू कर दी है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी ने पहले प्रदेश की विधानसभा सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा कर आम लोगों से राय शुमारी करने, चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने, प्रदेश भर के अलग-अलग संभागों में अपने सांसदों एवं विधायकों को आगे कर दौरा कर रायसुमारी कर रही है। विजय बघेल ने मरवाही में प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ विधायक घेराव एवं धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौपा है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने मरवाही में एक आमसभा को संबोधित किया। स्वयं को स्वयं को भूपेश बघेल के खिलाफ प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि 'मैं तो एक नाम मात्र का  प्रत्याशी हूं। पाटन की जनता ये चुनाव लड़  रही है। वहां की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कलंकित करने का काम किया है। सिर्फ और सिर्फ झूठ और फरेब की राजनीति हुई है। गांव-गली में शराब बेचने का काम किया है। मुझे भारतीय जनता पार्टी ने पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। मेरा नाम आने के बाद भूपेश बघेल तिलमिला गए हैं। भूपेश बघेल के पास असमंजस की स्थिति है। इस बार उसकी हार सुनिश्चित है। इस बार पाटन की जनता भूपेश बघेल को सबक सिखाएगी। 

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पाटन में चाचा-भतीजे की नूरा कुश्ती के सवाल पर कहा कि 'मैं तो उससे बात भी नहीं करता। भूपेश बघेल बात करने योग्य व्यक्ति नहीं है। मेरे रिश्तेदार जरूर हैं, लेकिन मेरी बातचीत तक नहीं होती। हमारी कोई नूरा कुश्ती नहीं है। इसके पहले भी चुनाव लड़ा हूं और हराया हूं। हमारी कोई मिली भगत नहीं है।' मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री के दावेदार होंगे के सवाल पर कहा कि 'हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हमें जो आदेश होगा उसका पालन करेगें। प्रदेश में धान खरीदी चुनाव का बड़ा मुद्दा होगा। धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार के भीतर एक राय नहीं है। कृषि मंत्री कुछ घोषणा कर रहे हैं और मुख्यमंत्री कोई दूसरे आंकड़े बताते हैं। इस तरह सरकार के भीतर ही मत भिन्नता है। हम किसानों के लिए अच्छा करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें