गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में दो दिन पहले गौरेला थानाक्षेत्र के भस्कुरा गांव में मिले बुजुर्ग महिला के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के कोटवार के साथ मुख्य आरोपी माँ बेटे को गिरफ्तार किया है।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में दो दिन पहले गौरेला थानाक्षेत्र के भस्कुरा गांव में मिले बुजुर्ग महिला के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के कोटवार के साथ मुख्य आरोपी माँ बेटे को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या जादू टोना के शक में महिला की हत्या की गई थी और मामले में गाव के कोटवार के द्वारा सुनियोजित तरीके से मृतिका को बुलवाकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पूरा मामला गौरेला थानाक्षेत्र का है जहां पर 19 जून की रात लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि भस्कुरा गांव के पास पुलिया के समीप एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है जिस पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर बुलाया गया आस-पास के ग्रामीणों की मदद से मृत महिला की शिनाख्तगी मुन्नीबाई मरावी उम्र लगभग 60 वर्ष ग्राम भस्कुरा के रूप में की गई।
पुलिस ने गांव के कोटवार विरासुलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की आरोपी कोटवार ने अपना जुर्म कबूलते हुए वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की साथ में सहयोग करने वाली महिला आरोपी कंवरिया बाई मरावी को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। वही मामले में मुख्य आरोपी कृष्णा उर्फ बब्बू मरावी को जैसे ही कोटवार के हिरासत में लेने की बात पता चली वह फरार हो गया जिसे साइबर सेल की टीम ने ग्राम करंजी के जंगलों से धरदबोचा। वही आरोपी बब्बू ने स्वयं अपने और अपनी मां पर मृतिका मुन्नीबाई द्वारा जादू टोना करने (स्थानीय बोली में पांगती) करने के शक में यह घटना को घटित किया जाना बताया। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।