गौरेला पेंड्रा मरवाही के नेवसा इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास एक खेत के बीच लगे पेड़ में एक ही फंदे में एक युवक एक युवती का शव फाँसी के फंदे में लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दी है।
पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहा पर आज नेवसा गाव के ग्रामीणों ने गाव से सटे एक खेत के बीच मे लगे एक पेड़ में फांसी के फंदे में दो शव लटके हुए देखा जिसमें एक शव लड़का का था और दूसरा शव लड़की का था। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल गौरेला पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव की शिनाख्ती कराई जिसमें दोनो शव की शिनाख्ती हुई जिसमें दोनो ही नेवसा गाव के रहने वाले है मृतका राजकुमारी अगरिया और मृतक विकास भैना दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनो का घर भी लगभग 20 मीटर की दूरी पर है राजकुमारी आज सुबह 5 बजे घर से चुपचाप निकली थी जिसके बाद परिजन भी आसपास और रिश्तेदारों के घर मे संपर्क कर राजकुमारी की खोजबीन करी फिर कुछ देर बाद फाँसी के फंदे में लाश मिलने की सूचना परिजनों को भी मिली। फांसी किस बात को लेकर लगाई यह स्पस्ट नहीं है।
फिलहाल गौरेला पुलिस मामले में पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है और मर्ग कायमकर मामले की जांच शुरू कर दी है।।।वही मामले में विवेचक सनत मात्रे ने बतलाया कि मामले की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहचकर शव की शिनाख्ती कार्यवाही की गई फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा।