फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: कार में अचानक लगी आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप; धू-धूकर जल गई गाड़ी

Wed, 09 Oct 2024 09:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पेंड्रा रोड़ रेलवे स्टेशन में उस समय हड़कंप गया जब स्टेशन परिसर में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग से कार के सामने का पूरा हिस्सा जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
GPM News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा रोड़ रेलवे स्टेशन में उस समय हड़कंप गया जब स्टेशन परिसर में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग से कार के सामने का पूरा हिस्सा जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि  घटना के कुछ समय पहले ही कार सवार कार को खड़ा करके स्टेशन परिसर में ही मौजूद थे। आग लगने के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग से कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार सवार लगभग 11 बजे स्टेशन परिसर में पहुंचे और कार को स्टेशन परिसर में खड़ा कर पास ही खड़े हुए थे कि अचानक उनकी नजर कार पर पड़ी तो कार में आग लगी थी।  जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से कार में लगी आग बुझाने का प्रयास किया गया। पर जब तक आग बुझी कार के सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया था। राहत की बात यह रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार में आग शार्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें