बीजापुर जिले में एक माल वाहक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वहीं, बाइक पर बैठी महिला और बच्ची घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोपालपटनम नेशनल हाईवे पर संगमपल्ली पोटाकेबिन के पास मोड़ पर एक माल वाहक ट्रक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठी महिला और बच्ची जख्मी हो गई। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भोपालपटनम ब्लॉक के गिलगिचा गांव का निवासी टिंगे रमेश अपनी भाभी और बच्ची के साथ भोपालपटनम किसी काम से आया हुआ था। काम निपटाने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दरमियान बीजापुर कि तरफ से आ रही हिंगलाज ट्रांसपोर्ट की माल वाहक ट्रक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक टिंगे रमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं, महिला और बच्ची को चोट आई है। जिन्हें मद्देड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक रमेश को सिर पर गहरी चोट आई थी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मृतक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को शव सौंपा दिया जायेगा। इस घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश है।