फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खिले चेहरे: सीएम भूपेश ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के एकाउंट में डाले 4 करोड़ 40 लाख रुपए

Thu, 20 Apr 2023 01:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के एकाउंट में 4 करोड़ 40 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। सीएम हाउस कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम ने ये राशि ट्रांसफर की।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के एकाउंट में 4 करोड़ 40 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। सीएम हाउस कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम ने ये राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों,  किसानों, भूमिहीनों से क्रय 1.30 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 59 लाख रुपए डाले। 

विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए गौठान में पैरा, पानी, छाया की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दौरा कर गौठनों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि गौठान समितियों की बैठक ली जाए।  पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जाए। आश्रित गांवों में भी मांग अनुसार गौठनों की स्वीकृति दी जाए। वहीं गोबर खरीदी में स्वावलम्बी गौठनों के योगदान की मुख्यमंत्री ने सराहना की।


विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए गौठान में पैरा, पानी, छाया की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दौरा कर गौठनों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि गौठान समितियों की बैठक ली जाए।  पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जाए। आश्रित गांवों में भी मांग अनुसार गौठनों की स्वीकृति दी जाए। वहीं गोबर खरीदी में स्वावलम्बी गौठनों के योगदान की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
विज्ञापन


वहीं गौठान समितियों को 1 करोड़ 6 लाख रुपए और महिला समूहों को 75 लाख रुपए की लाभांश राशि ऑनलाइन भेजा। 
राज्य में 15 अप्रैल 2023 तक गौठानों में 112.34 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है । गोबर विक्रेताओं को क्रय किए गए गोबर के एवज में 224 करोड़ 68 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 192 करोड़ 65 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को लगभग 439 करोड़ 73 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य व्यवस्थाएं कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें