फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साला' कहा तो पड़ोसी को पीटकर मार डाला: कोरबा में विवाद के बाद युवक ने की हत्या, बोला- उसको देखकर खून खौलता था

Thu, 20 Apr 2023 12:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी के निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है। 
विज्ञापन
युवक ने पड़ोसी को पीटकर मार डाला। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने बुधवार रात अपने पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला। दोनों के बीच पहले विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने उस पर घर में घुसकर डंडे से हमला कर दिया। पड़ोसी को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने युवक को 'साला' बोल दिया था। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, परसाभाटा निवासी संजीव कुमार धुर्वे (28) पुत्र मनका सिंह धुर्वे ने थाने में सूचना दी कि मोहल्ले में ही रहने वाले देवेंद्र सिंदार उर्फ भोलू सिदार (25) का उसके छोटे भाई देवेंद्र कुमार धुर्वे से विवाद हो गया था। आरोप है कि इस पर देवेंद्र सिदार बुधवार रात करीब 8.30 बजे घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने डंडे से देवेंद्र धुर्वे के सिर पर कई वार कर दिए और वहां से भाग निकला। वहीं हमले में देवेंद्र धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टरों ने देवेंद्र धुर्वे की हालत गंभीर देख सिम्स रेफर किया, पर वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच पता चला कि आरोपी देवेंद्र सिदार राखड़ी बालकों के पीछे जंगल के पास देखा गया है। पुलिस ने इलाके में आसपास घेराबंदी की तो आरोपी देवेंद्र सिदार उनके हत्थे चढ़ गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले जब विवाद हुआ था तो देवेंद्र धुर्वे ने उसे 'साला' कहा था। इसके बाद जब भी उसे देखता तो खून खौल उठता। इसलिए मार दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें