फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: परिजनों के साथ जमीन पर सो रही युवती को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Thu, 26 Sep 2024 06:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में एक युवती को सांप ने काट लिया। पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है। अंत में युवती की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Dead body demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डभरा थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में परिजनों के साथ जमीन पर सो रही युवती को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक सप्ताह तक लगातार उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर निवासी नेहा सिदार (18) पुत्री विद्याधर सिदार पिछले बुधवार की सुबह खाना खाने के बाद अपने परिजनों के साथ जमीन पर सो रही थी। इस बीच देर रात करीब तीन बजे सांप के काटने के बाद उसकी नींद खुली, तब उसने मोबाइल का टार्च जलाकर देखा तो बिस्तर में एक सांप दिखा। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी।

पीड़िता को उसके परिजनों ने आनन-फानन में कैथा बरतिया बाबा के पास झाड़फूंक कराकर वापस घर लौटे। इस बीच अचानक तबियत खराब होने पर पीड़िता को डभरा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे गुरूवार की सुबह आठ बजे रायगढ़ रेफर कर दिया गया था। यहां एक सप्ताह लगातार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें