फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कबीरधाम में सवारियों से भरी पिकअप पलटी, बालिका की मौत व 12 लोग घायल; सभी मंदिर से लौट रहे थे घर

Sun, 11 Aug 2024 05:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में रविवार को सड़क हादसे में एक बालिका की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग पिकअप में सवार होकर मंदिर से घर लौट रहे थे।
 
विज्ञापन
पिकअप पलटने से एक की मौत और 12 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोरमदेव थाना क्षेत्र के छपरी गांव से सरोदा बांध जाने वाले रोड पर सिंगपुर गांव के पास एक पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 20 से 22 लोग बैठे थे। पिकअप पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक बालिका की मौत हो गई। वहीं, 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बेमेतरा जिले के देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम किरकी से करीब 20 से 22 लोग पिकअप में बैठकर भोरमदेव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। वे मंदिर में दर्शन कर शाम करीब 3.30 बजे वापस हुए। इसी दौरान ग्राम सिंगपुर के पास पिकअप पलट गई। मौके पर पहुंची भोरमदेव थाना पुलिस व डायल 112 की टीम ने 12 घायलों को कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 11 वर्षीय बालिका वैष्णवी पुत्री सुरेन्द्र साहू निवासी ग्राम किरकी की मौत को गई है।

सभी घायल का उपचार जिला अस्पताल कवर्धा में चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। वाहन चालक दालू वर्मा मौके से फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साथ ही फरार चालक की खोजबीन की जा रही है। मई माह में भी इसी तरह पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी के पास हुआ था। पिकअप में बैठे लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर अपने गांव सेमरहा आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें