फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: आवासीय भवन के 8वें फ्लोर से गिरकर युवती की मौत, धक्का दिए जाने की आशंका, सुबह में काम करने पहुंची थी

Tue, 06 Jun 2023 01:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में एक आवासीय भवन के 8वें तल से गिरकर एक युवती की मौत होने की खबर सामने आ रही है। बिल्डिंग परिसर में युवती का शव मिला है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कर मामेले की जांच पड़ताल में जुटी है
विज्ञापन
पंडरी थाना, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में एक आवासीय भवन के 8वें फ्लोर से गिरकर एक युवती की मौत होने की खबर सामने आ रही है। बिल्डिंग परिसर में युवती का शव मिला है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामले में परिजन धक्का दिए जाने की आशंका जता रहे हैं। बहरहाल, यह हादसा है या हत्या ये तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना पंडरी थाने क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि पॉम विलाजा बिल्डिंग के 8वें माले से युववी गिर गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि युवती काम करते वक्त फिसल गई होगी। युवती की पहचान भोली बघेल 24 वर्ष के रूप में हुई है। वह फ्लैट में नौकरानी का काम करने जाते थी। इस घटना को लेकर उसके परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामले में पुलिस से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें