फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जेसीसीजे के 500 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, गुरु द्वारिका और गुरु भावेंद्र ने भी थामा दामन

Thu, 05 Oct 2023 06:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को महज दो महीने ही शेष बचे हैं। सभी पार्टियों के नेता समेत कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में जेसीसीजे के 500 कार्यर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। 
विज्ञापन
जेसीसीजे के 500 कार्यर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को महज दो महीने ही शेष बचे हैं। सभी पार्टियों के नेता समेत कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में जेसीसीजे के 500 कार्यर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सामने गुरु गद्दी भंडारपुरी धाम के गुरु द्वारिका साहेब और गुरु भावेंद्र साहेब समेत आरंग विधानसभा क्षेत्र के सतनामी समाज के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सदस्यता दिलाई है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया। 

विज्ञापन


वहीं जोगी जनता कांग्रेस के चंद्रपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गीतांजलि पटेल, खुज्जी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जनरल सिंह भाठिया, मोहला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीत ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी में शालिम हुए हैं। पार्टी में सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई है। ये सभी जोगी जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी हैं, जिन्होंने कांग्रेस में सदस्यता लेने के साथ ही अपने साथ सैकड़ों समर्थकों को पार्टी से जोड़ा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और मंत्री शिव कुमार डहरिया ने उन्हें बधाई देकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें