फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरियाबंद: आपसी विवाद में युवक पर डंडे व रॉड से हमला, मौत

Wed, 02 Nov 2022 01:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मैनपुर थाना क्षेत्र के कोसमी गांव में पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रवि ध्रुव उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है। रवि ने पड़ोस में रहने वाले एक घर में शादी की थी। विवाह के बाद वह अपनी पत्नी से अनबन होने के कारण मारपीट करता था। बीती रात करीब 8 बजे फिर से विवाद हुआ तो पड़ोस में रहने वाले ससुराल के कुछ सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंच गए। विवाद बढ़ता गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन


ससुराल के सदस्यों ने डंडे, ईट और रॉड से उसके सर पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रवि की हत्या के बाद ससुराल पक्ष के तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में एसडीओपी अनुज गुप्ता ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपीयों से पूछताछ होगी और जो अन्य लोग इसमें शामिल होंगे उनको गिरफ्तार किया जाएगा। रवि ध्रुव पुलिस रिकार्ड में निगरानी शुदा बदमाश था। हत्या लूट उगाही जैसे कई आरोप में वह जेल भी जा चुका था। सजा काटकर आने के बाद वह परिवार के साथ ही रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें