फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायपुर में बिक्री के लिए रखी गणेश प्रतिमाओं में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 30 Aug 2022 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस ने बताया मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमापारा इलाके का है। यहां सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे लगाई गई तीन-चार दुकानों में भगवान गणेश की लगभग 150 मूर्तियों को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अज्ञात बदमाशों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बिक्री के लिए रखी गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, 150 से अधिक मूर्तियों को कथित तौर पर तोड़ा गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमापारा इलाके का है। यहां सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे लगाई गई तीन-चार दुकानों में भगवान गणेश की लगभग 150 मूर्तियों को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। अधिकारी ने बताया, मिली शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है। इस मामले में पुलिस दुकानों के आसपास लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही वहां लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें