फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी, सीएम बघेल ने साझा की जानकारी

Fri, 09 Dec 2022 08:43 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़

सार

सीएम बघेल ने बताया कि जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होनी है। इस बैठक की तैयारी के संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। दरअसल, जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी, ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों।

विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुक्रवार को ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि, जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होनी है। इस बैठक की तैयारी के संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगंतुकों को विश्व स्तरीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें