फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: शिकार करने गए लापता युवक का मिला शव, करंट से मौत हुई तो पत्थर बांध डैम में फेंक दिया था साथियों ने

Sun, 11 Dec 2022 09:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पंचराम से पूछताछ के आधार पर वारदात में प्रयुक्त अन्य सामान की बरामदी का प्रयास किया जा रहा है। वहीं फरार चल रहे दूसरे आरोपी सुनील की भी तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
डैम से बरामद हुआ युवक का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शिकार करने गए लापता युवक की दो दिन बाद शव मिला है। युवक अपने साथियों के साथ निकला था। इसके बार करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। युवक की मौत पर उसके साथियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए पत्थर से बांधकर डैम में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, पोटिया निवासी सफल राठिया आठ दिसंबर को अपने दो साथियों पंचराम और सुनील तिर्की के साथ शिकार के लिए गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला तो परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनील और पंचराम भी उसी दिन से गायब हैं। इस पर दोनों की तलाश शुरू की गई। इस बीच पंचराम पुलिस के हाथ लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पंचराम ने पुलिस को बताया कि शिकार के दौरान उन्होंने करंट लगा रखा था। इसकी चपेट में सफल राठिया आ गया और उसकी मौत हो गई। इस पर वह और सुनील घबरा गए। फिर दोनों ने मिलकर सफल के शव को लकड़ी से बांधा और उठाकर घुमानरा के जंगल में स्थित पक्की डैम ले गए। वहां शव की कमर में पत्थर बांधा और डैम में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने नगर सेना की रेस्क्यू टीम की मदद से शव बरामद कर लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें