फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दोस्तों ने की दोस्त की पीट- पीट कर हत्या, घटना छिपाने के लिए रची साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 11:56 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

चारों ने पुजा पाठ के बाद गांव के पास शराब पिया। शराब पीने के कुछ घण्टे बाद सभी एक ही बाइक में दुकान चाय पीने जा रहे थे इस दौरान गांव के पास सुनसान इलाके के पास मृतक गोविंद का नाबालिग के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बात को लेकर नाबालिग के साथ हाथपाई हो गई 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दोस्तों ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान उसके गुप्तांग पर पर भी गहरी चोट के निशान पहुंचाये। मामले को दबाने के लिए सभी दोस्तों ने साजिश रची और घटना के बाद शराब पी कर एक्सीडेंट होना बताया। मामले में पुलिस ने दो बालिग समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतमा चौकी के ग्राम चटवाभावना की है जहाँ गांव में बीदर का पर्व था पूरा गांव पारंपरिक रीतिरिवाज के साथ गांव के देव स्थल पर पूजा पाठ कर रहे थे। गांव में ही रहने वाला 27 वर्षीय गोविंद राम यादव भी अपने तीन दोस्त 25 वर्षीय निल कुमार 22 वर्षीय राजेन्द्र मरावी और एक नाबालिग के साथ देव स्थल गया हुआ था।


चारों ने पुजा पाठ के बाद गांव के पास शराब पिया। शराब पीने के कुछ घण्टे बाद सभी एक ही बाइक में दुकान चाय पीने जा रहे थे इस दौरान गांव के पास सुनसान इलाके के पास मृतक गोविंद का नाबालिग के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बात को लेकर नाबालिग के साथ हाथपाई हो गई फिर तीनों ने मृतक गोविंद की लात घुसे और डंडे से पिटाई कर दी। घर छोड़ने गए आरोपियों ने मामले को छुपाने के लिए झूठी कहानी रची। मृतक की पत्नी से पूछे जाने पर कहा कि शराब ज्यादा पी लिया था और उसे किसी वाहन ने ठोकर मार कर घायल कर दिया। मृतक की पत्नी ने पाली उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें