फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pendra: डंपर और ट्रैक्टर की हुई जोरदार भिड़ंत, चार लोग हुए घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 18 Apr 2023 09:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा

सार

हादसे में डंपर चालक और क्लीनर सहित ट्रैक्टर पर बैठी दो महिला मजदूर सहित चार लोगों को गभीर चोट आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डंपर और ट्रैक्टर की हुई जोरदार भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक कोयले से भरे डंपर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर सहित ट्रैक्टर पर बैठी दो महिला मजदूर सहित चार लोगों को गभीर चोट आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले में पेंड्रा पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह कोरबा से कोयला भरकर मध्यप्रदेश के जैतहरी मोजर वेयर पॉवर प्लांट जा रहे डंपर की पेंड्रा थानाक्षेत्र के कोटमी के पास स्थित सोननदी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि डंपर में लदा कोयला सड़क किनारे बिखर गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना 112 के साथ पेंड्रा पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुची पेंड्रा पुलिस ने डंपर चालक शत्रुघन गिरी निवासी तुमान, असमान गिरी क्लीनर निवासी तुमान और ट्रैक्टर से मजदूरी करने जा रही अनिता निवासी मझगवां और नीतू केवट निवासी बंधी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें