फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मंत्री सिंहदेव आज लेंगे कोविड-19 की समीक्षा बैठक, आयुर्वेदिक कॉलेज के पीजी ब्लॉक का करेंगे लोकार्पण

Tue, 18 Apr 2023 08:00 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

अब इसी कड़ी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री टीएस सिंहदेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग अपने दम पर हरसंभव प्रयास कर रहा है पर कोरोना की गति नहीं रुक रही हैं। अब इसी कड़ी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


वे सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में बैठक लेकर में प्रदेश में कोरोना जांच की व्यवस्था, अस्पतालों में उपकरणों, दवाइयों और बिस्तरों की उपलब्धता के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे। 

इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री 18 अप्रैल को दोपहर पौने एक बजे रायपुर के शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज  में पीजी ब्लॉक के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें