फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बारिश से कुसमुंडा खदान में सैलाब, तीन कर्मचारी पानी की धार बहे; तीन सुरक्षित और एक की तलाश जारी

Sat, 27 Jul 2024 09:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में हुई झमाझम बारिश से एसईसीएल कुसमुंडा खदान में सैलाब आ गया। वहां निरीक्षण के लिए गए खदान के चार अधिकारी पानी की चपेट में आ गए। तीन अधिकारियों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक अधिकारी पानी में बह गया। जिनकी तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
एसईसीएल कुसमुंडा खदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसईसीएल कुसमुंडा खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एसईसीएल कोरबा की कुसमुंडा खदान के एक हिस्से में एकाएक पानी का सैलाब आया। वहां निरीक्षण के लिए गए खदान के चार अधिकारी पानी की चपेट में आ गए। तीन अधिकारियों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक अधिकारी पानी में बह गया। जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


घटना कुसमुंडा खदान की गोदावरी कंपनी बताई जा रही है। दोपहर दो बजे के बाद तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से खदान में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। एसईसीएल के शिफ्ट इंचार्ज जितेंद्र नागर अपने तीन अन्य साथियों के साथ जलभराव की स्थिति को देखने के लिए गए हुए थे। अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान चारों अलग-अलग बह गए। तीन लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर आ गए। 

वहीं, शिफ्ट इंचार्ज जितेंद्र नगर नहीं निकाल पाए। बाहर निकालकर आए कर्मियों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। इसके बाद खदान में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस घटना की सूचना एचडीआरएफ की टीम को भी दी गई। वहीं, एसईसीएल की रेस्कयू टीम को भी बुलाया गया। कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेते हुए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें