फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: तीन युवकों की मौत पर सियासत शुरू, पूर्व MLA बोले- मॉब लिंचिंग का है मामला, पुलिस केवल जांच की बात कह रही

Wed, 19 Jun 2024 09:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि मामला मॉब लिंचिंग का है और पुलिस केवल जांच की बात कह रही है। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक के साथ थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरंग थाना क्षेत्र में महानदी में गिरने से सात जून को तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में सियासत जारी है। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मामले की जानकारी लेने आरंग थाना पहुंचे। थाना परिसर में उन्होंने आरंग एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी माना से मामले की चर्चा की। इस दौरान विकास उपाध्याय ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई ह। मामला मॉब लिंचिंग का है। पुलिस केवल जांच की बात कह रही है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में कुछ लोगो को पकड़ा गया था। उन्हे बाद में किस आधार छोड़ दिया गया। पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है। शासन के दबाव में आकर लोगो को छोड़ने की जरूरत नही है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस के ऊपर राजनीतिक दबाव है। अगर पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को नहीं पकड़ती है तो कांग्रेस भूख हड़ताल करेगी और प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इस पूरे मामले में सीएसपी माना लंबोदर पटेल ने कहा कि मामले की जांच अंतिम चरण में है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें