फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राजनांदगांव पहुंचे रमन सिंह, बोले- फिर से शुरू होंगी भाजपा की योजनाएं

Fri, 15 Dec 2023 06:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 15 साल जो भाजपा सरकार थी, उसे पुरानी योजनाओं को फिर से लागू किया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय दौर पर शुक्रवार को राजनांदगांव पहुंचे। यहां वे आभार रैली में शामिल हुए, जो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों और चौक चौराहा से होते हुए गुरु नानक चौक में समाप्त हुई। रमन सिंह ने कहा कि जो 15 साल में जो विभिन्न हमारी योजना थी, वह फिर से चालू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पीएससी घोटाले की जांच भी होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 15 साल जो भाजपा सरकार थी, उसे पुरानी योजनाओं को फिर से लागू किया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बने हैं और निश्चित ही प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएससी मामले में जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। 

शराबबंदी पर भी उन्होंने कहा कि जो हमने भाजपा की पुरानी सरकार में जो नीति लाई थी, उसके तहत धीरे-धीरे हम शराब मामले में भी आगे बढ़ेंगे। रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे नए दायित्व दिया है, उसका भी निर्वहन मैं करूंगा। मुझे विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है, जिसे लेकर पार्टी के आदेश का पालन करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें