फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: तोता बेचना पड़ा महंगा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा; तोते के 16 बच्चे बरामद

Mon, 22 Apr 2024 09:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में वन विभाग की टीम ने तोता की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से 16 तोते बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
तोते के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिला कि एक शख्स तोते की तस्करी करता है। सूचना के आधार पर टीम तैनात की गई। टीम ने चेकिंग के दौरान कवर्धा की तरफ से आ रहे एख व्यक्ति को पकड़ा। जांच के दौरान उसके पास से तोते के 16 बच्चे बरामद हुए। पुलिस ने तोते के बच्चों को और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बता दें कि वन्य प्राणी तोता का घरों में पिंजरो में बंद कर पाला जाना एक आम बात है। लेकिन तोता एक वन्य प्राणी है, जिसे वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत संरक्षण प्रदान किया गया है। वन्य प्राणी तोते को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 2 में स्थान दिया गया है। तोता का शिकार करना, व्यापार करना या पालना कानूनन अपराध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें