फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: वन विभाग ने तेंदुए की खाल की तस्करी करते छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Fri, 19 Jul 2024 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अमरावती वन परिक्षेत्र से तेंदुए की खाल की तस्करी करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उड़ीसा सीमा पर स्थित कोंडागांव जिले के गांव मिरमिंडा से इन तस्करों को वन विभाग कर्मचारियों ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
छह आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अमरावती वन परिक्षेत्र से तेंदुए की खाल की तस्करी करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उड़ीसा सीमा पर स्थित कोंडागांव जिले के गांव मिरमिंडा से इन तस्करों को वन विभाग कर्मचारियों ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

कोंडागांव एसडीओ आशीष कोटरीवार ने बताया कि तस्करों ने उड़ीसा के हल्दी गांव के जंगल से तेंदुए का शिकार किया था और इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में छत्तीसगढ़ कोंडागांव जिले के अमरावती फॉरेस्ट रेंज के ग्राम मिरमिंडा के पास इंतजार कर रहे थे। तभी घेराबंदी कर इनको पकड़ा गया है। सभी तस्करों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक आदेश पर इन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें