फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba District Hospital: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैंटीन का किया निरीक्षण, गंदगी देखकर संचालक को फटकारा

Thu, 08 Feb 2024 07:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोरबा जिला अस्पताल की कैंटीन का आकस्मिक निरीक्षण किया। कैंटीन में साफ-सफाई और खराब सब्जी को लेकर संचालक को कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही कैंटीन के संचालक को शोकॉज नोटिस जारी किया गया। 
 
विज्ञापन
कैंटीन का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को कोरबा जिला अस्पताल की कैंटीन का आकस्मिक निरीक्षण किया। कैंटीन में उम्मीद के विपरीत पसरी गंदगी और साफ-सफाई का अभाव देख अफसर हैरान हो गए। लाइसेंस भी डिस्प्ले होना नहीं पाया गया। उन्होंने कैंटीन संचालक को जमकर फटकार लगाई। टीम ने कैंटीन संचालक को शोकॉज नोटिस थमाते हुए तय पैमानों के अनुरूप व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वहां से सब्जी, दाल और चावल का नमूना लिया गया। जिसे राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से कैंटीन के संचालक को शोकॉज नोटिस जारी किया गया। गौर करने वाली बात है कि कोई मरीज अस्पताल इसलिए आता है, ताकि वह अपने मर्ज से राहत पाए और स्वस्थ होकर घर लौटे। पर इस उद्देश्य के विपरीत जिला अस्पताल में संचालित कैंटीन का भोजन जिस अव्यवस्था और लापरवाही के साथ पकाया जा रहा है, उससे तो अच्छा भला सेहतमंद आदमी भी बीमार पड़े, जिसकी सावधानी से निगरानी किए जाने की जरूरत दिख रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें