फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: छोटे शहर में पांच व्यायाम शाला हो रही हैं संचालित, बॉडी बनाने का क्रेज बढ़ा

Sun, 06 Oct 2024 04:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज एक ओर नगर में तेजी से नशा का प्रचलन बढ़ रहा है वही दूसरी ओर नगर में बड़ी संख्या में ऐसे युवा है जो अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम शाला नियमित रूप से जा रहे हैं।
विज्ञापन
बॉडी बनाने का क्रेज बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज एक ओर नगर में तेजी से नशा का प्रचलन बढ़ रहा है वही दूसरी ओर नगर में बड़ी संख्या में ऐसे युवा है जो अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम शाला नियमित रूप से जा रहे हैं। रामानुजगंज जैसे छोटे शहर में नगर पंचायत के द्वारा तीन व्यायाम शाला एवं दो निजी व्यायाम शाला संचालित हो रहा है। व्यायाम शाला के समान अन्य खेलकूद की गतिविधियों एवं अन्य गतिविधियों को नगर में बढ़ाई जाएगा तो निश्चित रूप से नशा के प्रचलन में लगाम लगेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत कुछ वर्षों में नगर में तेजी से नशा का प्रचलन बढ़ते जा रहा है स्थिति ऐसी हो गई है कि कई घर के 13, 14 साल के उम्र से बच्चे नशा के लत है के आदी हो जा रहे हैं। स्थिति ऐसी हो रही है कि पहले घर में चोरी कर रहे हैं उसके बाद नगर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। नशेड़ी युवकों से घर एवं समाज दोनों परेशान है। एक और युवाओं का बड़ा समूह नशा की ओर अग्रसर है वहीं दूसरा युवाओं का बड़ा समूह अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम साला का सहारा ले रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर पंचायत के द्वारा वार्ड क्रमांक 13, गांधी मैदान एवं वार्ड क्रमांक 6 में व्यायाम शाला संचालित हो रहा है वही नगर में दो अन्य निजी व्यायाम शाला भी संचालित हो रहे हैं।

बॉडी बनाने का क्रेज बढ़ा
नगर में 13, 14 वर्ष की उम्र से युवा जहां नशा के लत की ओर बढ़ रहे हैं वही 16 से 17 वर्ष की उम्र से युवाओं में  बॉडी का क्रेज भी बढ़ रहा है। 17 से 50 वर्ष के लोग भी जिम में प्रतिदिन जा रहे है।निजी जिम संचालक शुभम केसरी ने बताया कि जब जिम खोला था तो तब उतनी संख्या में लोग नहीं आते थे लेकिन कुछ माह से जिम में आने वालों की संख्या ठीक-ठाक हो गई है सुबह एवं शाम दोनों भीड़ रहती है। श्री केसरी ने नशा से दूर रहकर जिम में आने का आह्वान युवाओं से किया। 
विज्ञापन


व्यायाम शाला संचालक एवं युवा बॉडीबिल्डर अमित गुप्ता ने बताया कि सुबह शाम बड़ी संख्या में लोग व्यायाम शाला में आ रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के प्रति नगर के युवाओं में जागरूकता आ रही है सभी उम्र के लोग अब अपने को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम साल में पहुंच रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्त तीन व्यायाम शाला को प्रारंभ कराया हमारा उद्देश्य था कि युवा अधिक से अधिक संख्या में व्यायाम शाला में निशुल्क लाभ ले सके। यदि व्यायाम शाला में युवाओं की संख्या बढ़ेगी साथ ही साथ अन्य खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नगर में बढ़ावा दिया जाएगा तो इससे निश्चित रूप से नशा उन्मूलन की ओर कदम बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें