मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर दर्ज किए जाने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जब ठेकेदार खुद लिख रहे हैं कि 50 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है, तो और क्या सबूत चाहिए? एफआईआर से सच नहीं छुपेगा।"
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से राजनीति गरमाई हुई है। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया था जिसमें दावा किया गया था कि मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार में 50 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है। दूसरी ओर बीजेपी ने इससे साफतौर पर इनकार किया है। मामले में बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ ने केवल प्रियंका गांधी, बल्कि कमलनाथ, अरुण यादव समेत कई नेताओं पर 41 जिलों में एफआईआर दर्ज कराई है।
इस मामले में कांग्रेस ने कड़ा रूख अपनाते हुए बीजेपी सरकार पर पलटवार किया है और गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वो बीजेपी के एफआईआर दर्ज कराने से नहीं डरेंगे। उनकी लड़ाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस मामले में बयान देने से राजनीति और गरमा गई है।