फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: राइस मिल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू, लाखों का हुआ नुकसान

Mon, 17 Apr 2023 09:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप सोरी ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि चंदखुरी गांव में स्थित राकेश राइस मिल में भीषण आग लग गई। उन्होंने तत्काल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
राइस मिल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के चंदखुरी गांव के राइस मिल में बीती रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम करीब 15 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड को टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच से छह घंटे में आग पर काबू पाया। राइस मिलर को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप सोरी ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि चंदखुरी गांव में स्थित राकेश राइस मिल में भीषण आग लग गई। उन्होंने तत्काल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को इसकी सूचना दी। और अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे राइस मिल में भीषण आग लगी थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के दो फायर ब्रिगेड पहुंच गई। आग काफी भीषण होने के चलते भिलाई स्टील प्लांट से एक फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें