फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान बस में लगी आग, मचा हड़कंप; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Mon, 17 Apr 2023 09:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलोद

सार

टना सोमवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बस के डीजल टैंक में लीकेज था, जिसके कारण इस आग लगी।
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद शहर के मिनी माता चौक के पास भाटिया पेट्रोल पंप में बड़ा हादसा टला गया। डीजल भरवाने के दौरान एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में आग लग गई और इसे देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। और आसपास के लोगों की नजर आग पर पड़ी तो लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए अग्निशमन सिलेंडर के माध्यम से तत्काल बुझाने का प्रयास किया गया चूंकि आग तुरंत ही लगी थी और फैल नहीं पाई, जिसके कारण आग बुझाने में काबू पाया गया।

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बस के डीजल टैंक में लीकेज था, जिसके कारण इस आग लगना बताया जा रहा है। यह बस डीजल भरवाने के लिए खड़ी हुई थी, गनीमत रही कि पंप आग के चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। आग लगने की घटना के बाद बस को पेट्रोल पंप के पास से धक्का देकर दूर हटाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें