फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: पेड़ गिरने से किसान की मौत, उसी को काटने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 18 Feb 2023 03:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

फिलहाल किसान की मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलोद में शनिवार को पेड़ गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान उसी पेड़ को काट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि किसान गंभीर रूप से घायल था। उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही किसान की मौत हो गई। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम सांकरी निवासी किसान त्रिभुवन निषाद (50) अपने खेत में लगे बबूल के पेड़ को मशीट से काट रहा था। पेड़ काटने के दौरान उसे बैलेंस का ध्यान नहीं रहा और वह सीधा किसान के ऊपर जा गिरा। हादसे में किसान का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके अलावा अंदरूनी चोटें भी लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का पता चलने पर परिजन एंबुलेंस से त्रिभुवन को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल किसान की मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें