घरघोड़ा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर एक किसान और उसके बैल की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमापाली निवासी भुनेश्वर राठिया (52) पुत्र अमर साय की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भुनेश्व राठिया ने खेत सींचने के लिए ट्रांसफार्मर से खुद के खेत तक बिजली का तार बिछाया था। भुनेश्वर राठिया गुरूवार की शाम घर से बैल ढूंढने के लिए निकले थे और वह रात भर घर नहीं लौटे।
वहीं, शुक्रवार की सुबह परिजन उनकी खोजबीन में निकले। इसी बीच भुनेश्वर राठिया सहित उसके बैल की लाश खेत में पड़ी हुई मिली। इस घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के भेजा। साथ ही मामले की आगे कार्रवाई में जुट गई।