फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में फर्जी लेटर ने उड़ाई प्रशासन की नींद: गृह विभाग के अवर सचिव ने दर्ज कराई FIR, पत्र वायरल

Mon, 17 Apr 2023 01:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर को छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की ओर जारी होना बताया गया है। इतना ही नहीं इसमें अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम का फर्जी हस्ताक्षर भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर को छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की ओर जारी होना बताया गया है। इतना ही नहीं इसमें अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम का फर्जी हस्ताक्षर भी है। मामले की जानकारी गृह सचिव मिलने पर अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने नवा रायपुर के राखी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन




एफआईआर में लिखा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अवर सचिव के नाम और पदनाम का उल्लेख कर फर्जी दस्तावेज बनाया है। उसने कूटरचित कर लेटर को सोशल मीडिया पर वायरल कर शासन एवं गृह विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 419, 469 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शासन एवं गृह विभाग की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। यह पत्र सभी पुलिस अधीक्षकों के नाम से छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की ओर से जारी होना बताकर इस पर अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव का फर्जी हस्ताक्षर भी दर्ज है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें