फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Encounter: सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगल की आड़ लेकर भागे नक्सली; सामग्री बरामद

Tue, 18 Jun 2024 08:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में करकनगुड़ा के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान नक्सली भाग निकले। वहीं, जवानों ने सर्चिंग के दौरान कुछ सामग्री बरामद की है।
 
विज्ञापन
नक्सली सामग्री बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग निकले। इस मुठभेड़ में जवानों को एक हथियार मिला है। वहीं, मौके से नक्सलियों की दैनिक उपयोगी सामग्री भी सर्चिंग के दौरान जवानों ने बरामद की है।

विज्ञापन


एसपी किरण चौहान ने बताया कि मुखबिर से चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जवानों को आता देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में खुद पर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए।

इसके बाद इलाके में जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके से एक हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें