फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: आईजी रामगोपाल गर्ग ने गूगल को भेजा नोटिस, फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कार्रवाई की मांग की

Thu, 16 May 2024 01:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कार्रवाई के संबंध में गूगल को नोटिस भेजा है। साथ ही लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए साइबर प्रहरी ग्रुप से जुड़ने की अपील की है। 
 
विज्ञापन
दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों से बचाव के लिए दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कार्रवाई के संबंध में गूगल को नोटिस भेजा है। वहीं, लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए दुर्ग पुलिस के साइबर प्रहरी ग्रुप से जुड़ने की भी अपील की है। 

विज्ञापन


दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध करने वाले साइबर ठग गूगल साइड का उपयोग कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसे शातिर अपराधी मुख्य रूप से बैंको, बीमा कंपनियों, होटलों, वॉलेट्स, यूपीआई, गैस एजेंसियों, चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं के कस्टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। 

ठग गूगल साइड पर विज्ञापनों या फर्जी नंबर डालकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। अधिकांश लोगों के द्वारा किसी कंपनी का कस्टमर नंबर गूगल पर सर्च करते हैं, जिसमें फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का नंबर सबसे पहले आता है। इस नंबर पर लोग अपनी गोपनीय जानकारी शेयर करते हैं, जिससे ठगी का शिकार हो जाते हैं। 
विज्ञापन


दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि आम जनता से भी अपील है कि बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें। इसके लिए दुर्ग पुलिस के साइबर प्रहरी अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़ें। इसमें हर दिन होने वाले साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी जाती है। वहीं, साइबर ठगी के नए पैटर्न को समझाकर इनसे बचने और सुरक्षित रहने की महत्पूर्ण जानकारी प्रतिदिन दी जाती है। साइबर अपराधों पर सतर्कता और जागरूकता से ही लगाम लगाई जा सकती है। गूगल को आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के माध्यम से नोटिस दिया है, ताकि नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें