फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दुर्ग में बड़े स्क्रैप कारोबारी के छापेमारी, माल समेत तीन ट्रक हुए जब्त; लाखों में कीमत

Mon, 17 Jun 2024 11:24 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में एक बड़े कबाड़ कारोबारी के यहां छापेमारी हुई। इस दौरान भारी मात्रा में चोरी का लोहा बरामद हुआ है। छापेमारी के दौरान तीन ट्रकों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
ट्रक जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामुल थाना क्षेत्र में देर रात जिले के बड़े कबाड़ी के गोदाम पर छापामारी हुई। जामुल पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीमों ने कबाड़ी के गोदाम में दबिश दी। जहां मौके पर बड़ी मात्रा में चोरी का लोहा बरामद किया है। वहीं पुलिस कबाड़ी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस रविवार की देर रात ने भिलाई के ललित कबाड़ी के गोदाम में छापामार कार्रवाई की। जहां से कबाड़ से भरे तीन ट्रक से चोरी का लोहा बरामद हुआ है। पुलिस ने कबाड़ी संचालक ललित साहू को भी हिरासत में लिया है। इस पूरी कार्रवाई में दुर्ग पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल नगर स्थित ललित कबाड़ी के गोदाम में भी पुलिस ने रेड की। इस दौरान करीब तीन ट्रक चोरी का लोहा बरामद किया। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी ललित कबाड़ी संचालक के द्वारा चोरी के सामान को खरीदकर उसकी कटिंग कर कबाड़ में तैयार कर अन्य जगहों पर बेचता था।
विज्ञापन


जिसके बाद एक टीम बनाकर देर रात कबाड़ी के गोदाम में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने गोदाम को चोरों तरफ से घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने गोदाम के अंदर अवैध रूप से लोहे को लोड किए तीन ट्रक को बरामद किया है। वहीं कबाड़ी संचालक ललित साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललित साहू इसके पूर्व भी रेलवे का सामान खरीदने के आरोप में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें