फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: हैरान कर देगा चोरी का तरीका, पत्नी का भाई पहले सुनसान घरों पर बोलता धावा, फिर माल जीजा के घर में छिपाता

Fri, 27 Jan 2023 07:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

साइबर सेल की टीम ने जब चोरी की वारदात के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक संदिग्ध का फुटेज पुलिस के हाथ लगा। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राहुल बंसोड निवासी चंदनपारा बाबादीप सिंह नगर थाना वैशाली नगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग पुलिस ने चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रिश्ते में जीजा साले बताए जा रहा है। साला सुनसान मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देता था, उसके बाद अपने जीजा को चोरी के जेवरात को घर में छिपाने के लिए दिया करता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान सहित मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

विज्ञापन

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में लगातार चोरी की वारदाते हो रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने साइबर सेल की टीम गठित किया। साइबर सेल की टीम ने जब चोरी की वारदात के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक संदिग्ध का फुटेज पुलिस के हाथ लगा। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राहुल बंसोड निवासी चंदनपारा बाबादीप सिंह नगर थाना वैशाली नगर के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी करके राहुल बंसोड को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक माह पूर्व उसने जवाहर नगर स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की थी। इसके कुछ दिन बाद विवेकानंद कॉलोनी शांतिनगर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व एक डीएसएलआर कैमरा चोरी किया था।
विज्ञापन

राहुल ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी के बाद कुछ जेवरात को अपने जीजा सुरेंद्र गायकवाड़ के घर में छिपाकर रखे थे। वहीं बाकी का जेवरात, कैमरा और अन्य सामान अपने घर में रखा था। पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात व कैमरा को जब्त कर लिया है। पुलिस ने जीजा सुरेंद्र गायकवाड़ और साला राहुल बंसोड के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें