फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: निगरानी बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Fri, 05 Jul 2024 03:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़

सार

दुर्ग में जिला पुलिस ने निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीएसपी की टीम ने हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के ढाबे और दुकान पर बुलडोजर चलाया।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में जिला पुलिस ने निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीएसपी की टीम ने हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के ढाबे और दुकान पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। बीएसपी के प्रवर्तन विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस लगातार निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नेवई थाना के हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय का ढाबा और दुकान पीआर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। 

विज्ञापन

पिंकी राय दुर्ग जिले का एक हिस्ट्रीशीटर है जो बीएसपी के अवैध कब्जे पर कई सालों से कब्जा कर ढाबा संचालित कर रहा था। पिंकी राय को नोटिस देने के बाद पुलिस और बीएसपी की टीम ने उसके ढाबा और दुकान पर कार्रवाई की है। पिंकी राय के खिलाफ नेवई थाने में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। 23 मई 2024 को पिंकी राय और उसकी गैंग ने रिसाली नगर निगम के कर्मचारी विपिन का अपहरण किया था और अपने दुकान में लेकर जाकर विपिन के साथ मारपीट की थी। पिंकी राय, शैलेष निर्मलकर एवं ओम चौधरी ने कार में बिठाकर अपहरण किया जिसके बाद विपिन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पिंकी राय के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें