फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 की उम्र में तलाकशुदा दोस्त आए करीब: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आर्केस्ट्रा गायक गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 10:57 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

कभी स्कूल में साथ पढ़ने वाले गायिका और गायक 50 की उम्र में पहुंचे तो उनकी एक बार फिर मुलाकात हुई। दोनों की तलाकशुदा थे तो करीब आ गए। लेकिन आर्केस्ट्रा गायक ने शादी का झांसा देकर महिला मित्र के साथ दुष्कर्म कर दिया। 
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी आर्केस्ट्रा गायक रमेश श्रीवास्तव गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आर्केस्ट्रा गायक को नेवई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


भिलाई के नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि पारिजात ब्लाक तालपुरी कालोनी की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर अवधपुरी रिसाली निवासी रमेश श्रीवास्तव (53) के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है पीड़िता और आरोपी दोनों तलाकशुदा हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। छह साल पहले सभी भूतपूर्व छात्रों का मैत्री गार्डन में एक मिलन समारोह हुआ था। जहां पर पीड़िता और आरोपी की मुलाकात हुई थी। पीड़िता अपने पति से अलग रहती थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाई। पीड़िता और आरोपी दोनो आर्केस्ट्रा में गाना गाते है।

आरोपी रमेश श्रीवास्तव  मई 2019 की रात पीड़िता को अपने घर ले गया और उससे साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण शुरू कर दिया पीड़िता ने जब आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी 25 फरवरी को उसे राधिका नगर के शनि मंदिर ले गया। लेकिन यहां आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और पीड़िता को मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।  पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी आर्केस्ट्रा गायक रमेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें