फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क हादसे में मां-बेटे की हुई मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Wed, 15 May 2024 08:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुंदनी शासकीय स्कूल के सामने सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Durg News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुंदनी शासकीय स्कूल के सामने सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतकों में उर्मिला यादव (33) और उसका बेटा 10 वर्षीय शामिल है। बताया जा रहा है कि उर्मिला अपने पति मोहन यादव और बेटे बयांस के साथ अपनी बहन बिमला से मिलकर आ रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। उर्मिला और उसके बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल मोहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें