फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: शिवनाथ नदी में मिली एक व्यापारी की लाश, तीन दिन से घर से था लापता, तेल का कारोबारी था सिद्धार्थ

Tue, 14 May 2024 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुलिस ने बताया कि मृतक के संबंध में जानकारी मिली है कि वह नशे का आदि था। जिसका इलाज देवादा के निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतक अस्पताल में करीब 15 दिन भर्ती रहा है।
विज्ञापन
शिवनाथ नदी में मिली व्यापारी की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में अंजोरा चौकी क्षेत्र में शिवनाथ नदी में एक व्यापारी की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की पहचान दुर्ग गवली पारा के रहने वाले सिद्धार्थ जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यापारी घर से तीन दिन से लापता था।

विज्ञापन

 

अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि आज शिवनाथ नदी के किनारे गवली पारा निवासी सिद्धार्थ जैन (40 साल) की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक सिद्धार्थ जैन तेल कारोबारी था। वह परिवार में इकलौता था। उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम का जांच में जुट गई है।


पुलिस ने बताया कि मृतक के संबंध में जानकारी मिली है कि वह नशे का आदि था। जिसका इलाज देवादा के निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतक अस्पताल में करीब 15 दिन भर्ती रहा है। और कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था मृतक के नशे का आदि होने के कारण उसे परिवार के लोग लगातार समझाते थे। तीन दिन पहले वह घर से गायब हो गया था। जिसकी परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। और आज उसका शव नदी में तैरते मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें