फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: दुर्ग में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ में फंसे मजदूर, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Wed, 24 Jul 2024 09:57 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

दुर्ग में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश से कई जगह पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। चंगोरी गांव में ईट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर और उनके परिवार बाढ़ में फंस गए।
विज्ञापन
Durg News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश से कई जगह पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। चंगोरी गांव में ईट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर और उनके परिवार बाढ़ में फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकला। एसडीआरएफ की टीम ने 12 से अधिक लोगो का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

विज्ञापन


शिवनाथ नदी किनारे बाढ़ प्रभावित गांव को किया गया है अलर्ट
दुर्ग के शिवनाथ नदी महमरा एनीकट के ऊपर 10 फीट पानी बह रहा है। नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा शिवनाथ नदी तट के सभी गांव के लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है। शिवनाथ नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झोला, भोथली, रूदा, खाड़ा, चंगोरी, थनौद, पीसेगांव, महमरा, पुलगांव, कोसमी, मोहलई, नगपुरा, मालूद, बेलौदी, पीपरछेड़ी, झेंझरी, हटगांव, गनियारी, सहगांव पर जिला प्रशासन अपनी नजर बनाई हुई है।

वहीं, राजनांदगांव जिले के मोंगरा बैराज से पिछले दिनों 40 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया था। आज फिर 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रही है। बारिश से तांदुला जलाशय में 40 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 43 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 42 प्रतिशत और गोंदली जलाशय में 22 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। 
विज्ञापन


जिले में तहसीलवार बारिश के आंकड़े
जिले में अब तक 254.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार अब तक सबसे से अधिक वर्षा 444.5 मिमी पाटन में और सबसे कम 164.4 मिमी बोरी में दर्ज की गई है। इसके अलावा दुर्ग में 223.7 मिमी, धमधा में 188.2 मिमी, भिलाई 3 में 220.2 मिमी और अहिवारा में 282.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें