फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Fire: हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में लगी आग, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

Fri, 16 Feb 2024 02:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

घर में आग लगने से दंपती की मौत हो गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। फिलहाल, आग लगने की वजह अज्ञात है।
विज्ञापन
आग लगने से दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में आग लग गई। घर में सोए पति और पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची। जिसके बाद तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी। घर में घुसे तो देखा दोनों पति और पत्नी बेहोश हालत में पड़े थे। दोनों को पुलिस अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि आज अलसुबह करीब चार से पांच बजे की घटना है। हाउसिंग बोर्ड निवासी वर्गीस चेरियन (65 वर्ष) और पत्नी जॉली चेरियन (60 वर्ष) दोनों घर में अलग-अलग कमरे में सोए थे। 

सामने वाले कमरे में कोई नहीं था। जहां का बेड पर रखें गद्दे में आग लग गई। गद्दे का धुंआ पूरे घर में फैल गया। घर के कमरों की खिड़कियां बंद थी। वेल्टिलेशन नहीं होने के कारण दोनों का दम घुट गया। अलग-अलग कमरे में सोए पति और पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश और दोनों घायलों को बाहर निकाल दिया। दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाए गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर शव को मॉर्चरी भेजा दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। फिलहाल, आग लगने की वजह अज्ञात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें