फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Crime: ईडी अफसर बनकर कारोबारी से दो करोड़ ठगने वाले सात आरोपी मुंबई से पकड़े गए; एक करोड़ बरामद

Sat, 01 Jul 2023 09:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया है राइस मिलर के पास इतनी बड़ी रकम रखे जाने को लेकर कहा कि कुछ रुपये उसने अपने बैंक खाते से निकाले थे। कुछ परिवार के लोगों से उधार लिए थे। इन रुपयों को किसी बिजनेस में उपयोग करने की योजना बना रखी थी। 
विज्ञापन
कारोबारी विनीत गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अफसर बनकर कारोबारी से ठगी करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों को मुंबई से पकड़ा गया है। उनके पास से एक करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस उनको ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दुर्ग लाया जा रहा है। शातिर ठग मंगलवार को अफसर बनकर राइस मिलर्स से दो करोड़ रुपये लेकर भाग निकले थे। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक ने पहले कारोबारी से मिलकर उसका भरोसा जीता था। उसके बाद साजिश रची। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Special-6: ईडी अफसर बनकर दो करोड़ की ठगी, दफ्तर में छापा मार ले गए कारोबारी को, फिर उसे रास्ते में छोड़कर भागे

दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम गठित की थी। महाराष्ट्र पहुंचने पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने पर उनके मुंबई में होने का पता चला। इस पर एक टीम को मुंबई रवाना किया गया। वहां से सभी सात आरोपियों को पकड़ा गया है। उन्हें लेकर टीम दुर्ग रवाना हो गई है। पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि, कारोबारी से घटना के कुछ दिनों पहले मिलकर उसे विश्वास में लिया और एक बिजनेस में निवेश कर ज्यादा पैसे कमाने का लालच दे रखा था। 
विज्ञापन


काली स्कार्पियो गाड़ी से पहुंचे शातिर ठग
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के पारख कॉम्प्लेक्स में चावल कारोबारी विनीत गुप्ता का ऑफिस है। इसी दफ्तर में मंगलवार दोपहर स्कार्पियो गाड़ी से छह लोग पहुंचे। उन्होंने अंदर घुसते ही ऑफिस का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद अफसर बनकर आए लोगों ने कारोबारी को डांटा कि वह टैक्स की चोरी करते हैं। आफिस में काफी देर तक छानबीन करते रहे। इस पर कारोबारी ने दो करोड़ रुपयों से भरा रखा बैग उनके हवाले कर दिया। उसकी बदमाशों ने जब्ती बनाई और फिर रुपयों के साथ ही कारोबारी को संग ले गए। 
विज्ञापन


राजनांदगांव में सोमानी टोल प्लाजा के पास उतारकर भागे
शातिर ठग स्कार्पियो से राजनांदगांव के रास्ते महाराष्ट्र की ओर जाने लगे। चलती गाड़ी में ही कारोबारी से पूछताछ करते। रास्ते पर कारोबारी उसे छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। इसके बाद बदमाशों ने राजनांदगांव में सोमानी टोल प्लाजा के पास उसे उतार दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। इसके बाद किसी तरह से कारोबारी विनीत गुप्ता वापस शहर आए और थाने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दो करोड़ की ठगी का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने अफसरों को भी सूचित किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें