फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh ED Raid: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा- संपत्ति जब्त करने की बात गलत, ED ने दी गलत जानकारी

Tue, 09 May 2023 05:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

ईडी की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि, कथित कोयला लेवी जांच मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 90 अचल संपत्ति, आलीशान वाहन, आभूषण और 51.40 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। 
विज्ञापन
देवेंद्र यादव, कांग्रेस विधायक, भिलाई नगर, छत्तीसगढ़। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को कांग्रेस के दो विधायकों, पीसीसी कोषाध्यक्ष और एक आईएएस अफसर की संपत्ति कुर्क करने की जानकारी दी गई थी। इसमें भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव का भी नाम है। खबरें सामने आने के बाद विधायक यादव ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि, ईडी के पीआरओ ने जो संपत्ति अटैच करने की जानकारी दी है, वो गलत है। कहा कि ईडी को कार्रवाई के दौरान कुछ नहीं मिला था। यह भाजपा की साजिश है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: कांग्रेस के विधायकों, IAS अफसर की संपत्ति कुर्क; PMLA में प्लॉट, गहने, 51 करोड़ कैश जब्त



ईडी को कार्रवाई में कुछ नहीं मिला

भिलाई में मीडिया को विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि, उन्हें ईडी के अफसरों की ओर से बताया गया है कि किसी भी तरह की उनकी संपत्ति को अटैच नहीं किया गया। विधायक ने कहा कि, पूर्व में प्रवर्तन निदेशालय ने जो कार्रवाई की, वह राजनीति से प्रेरित थी। आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए इस षडयंत्र को रचा है। कहा कि, ईडी को कार्रवाई के दौरान कुछ नहीं मिला है। ईडी के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी उनकी संपत्ति को कुर्क करने की प्रेस विज्ञप्ति पूरी तरह गलत है। 
विज्ञापन


जो चुनावी हलफनामे में, बस वही संपत्ति
कांग्रेस विधायक ने कहा कि, उन्होंने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जो हलफनामा दिया है, सिर्फ वही पैतृक संपत्ति के रूप में उनके पास है। उनका मकान भी मां के नाम पर है। उनके पास न तो कोई महंगी गाड़ी है और न ही कोई कीमती आभूषण है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है और मुझे परेशान किया जा रहा है। ईडी को अब तक कुछ हासिल नहीं हुआ है। यह सिर्फ उनके द्वारा डराने की कोशिश है, लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं।
विज्ञापन


ईडी ने कांग्रेस नेताओं व आईएएस अफसर की संपत्ति कुर्क की बात कही
दरअसल, ईडी की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि, कथित कोयला लेवी जांच मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 90 अचल संपत्ति, आलीशान वाहन, आभूषण और 51.40 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। ये संपत्ति कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव प्रसाद राय, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह व विनोद तिवारी, आईएएस अधिकारी रानू साहू और कोयला व्यापारी सूर्यकांत का नाम है। इससे पहले आईएएस समीर विश्नोई और पीसीएस सौम्या चौरसिया की संपत्ति कुर्क की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें