फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh ED Raid: रायपुर-भिलाई में हवाला कारोबारी, शराब ट्रांसपोर्टरों पर छापा; दुबई भेजे गए करोड़ों रुपये

Tue, 09 May 2023 02:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/भिलाई

सार

हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से भी ईडी की पूछताछ जारी है। चर्चा है कि अवैध उगाही की रकम हवाला के जरिए बाहर और विदेशों में भेजी जा रही थी। 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय का रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है। हवाला कारोबारियों पर राष्ट्रीय प्रवर्तन निदेशालय की नजर है। इसी के तहत मंगलवार को फिर रायपुर और भिलाई में ईडी ने छापा मारा है। यह कार्रवाई हवाला कारोबार से जुड़े व्यापारियों और शराब ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों पर की गई है। आशंका है कि करोड़ों रुपये हवाला के जरिए दुबई भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


खबर है कि हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से भी ईडी की पूछताछ जारी है। चर्चा है कि अवैध उगाही की रकम हवाला के जरिए बाहर और विदेशों में भेजी जा रही थी। इसमें दुबई का नाम सामने आ रहा है। इसी शक के आधार पर ईडी ने सुबह छापा मारा है। सूत्रों का दावा है कि अरबों रुपए के लेन-देन का खुलासा हो सकता है।

ईडी ने जिस ठिकानों पर आज छापे मारे हैं, उनमें रवि बजाज, सुमित मालू और भिलाई के रहने वाले अरविंद्र शामिल हैं। इन ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। इससे पहले दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई और शराब कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसे चार दिन की रिमांड पर लेकर ईडी पूछताछ कर रही है। वहीं मेयर एजाज ढेबर को भी तीन बार पूछताछ के लिए ईडी अपने कार्यालय में बुला चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें